दिल्ली(Delhi) के जगतपुरी थाना क्षेत्र के रशीद मार्केट इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां शादी के महज सात महीने बाद एक महिला पर अपने ही पति की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मुस्तकीम के रूप में हुई है जो एक डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था।
परिजनों के मुताबिक, शादी के शुरुआती दिनों से ही पति-पत्नी के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बताया जाता है कि पत्नी अलीशा को यह रिश्ता पसंद नहीं था जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होते रहते थे। परिवार का दावा है कि यह पहली बार नहीं था जब मुस्तकीम की जान लेने की कोशिश की गई हो। करीब दो महीने पहले भी उस पर हमला करने का प्रयास हुआ था, लेकिन वह किसी तरह बच गया था। इसके बाद भी रिश्तों में सुधार नहीं हो सका।
मोबाइल को लेकर बढ़ा झगड़ा
घटना की रात पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि मुस्तकीम ने पत्नी को किसी से बातचीत करते हुए देख लिया था जिसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई फिर परिवार के बाकी लोगों ने आकर बीचबचाव कराया और झगड़ा कुछ हद तक शांत कराया। इसके बाद रात के समय दोनों कमरे में सोने के लिए चले गए थे।
सुबह दिखा खौफनाक मंजर
अगली सुबह घर सास ने अलीशा को संदिग्ध हालत में घर से बाहर खड़े देखा। शक होने पर जब वो कमरे में आई तो उसने अपने बेटे मुस्तकीम को मूर्छित हालत में पाया। उसके गले से चुन्नी कसके बंधी हुई थी जिसके सहारे उसकी जान ली गई थी।
गुरुद्वारे के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद उसे पटपड़गंज रोड स्थित एक गुरुद्वारे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ़्ते न्यूज़ीलैंड की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करेंगे। सोशल...