HomeBreaking Newsमुंबई में बारिश का कहर, करंट से किशोरी की दर्दनाक मौत...

मुंबई में बारिश का कहर, करंट से किशोरी की दर्दनाक मौत…

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में भारी बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 17 वर्षीय किशोरी की सड़क पर जमा बारिश के पानी में करंट आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, किशोरी बारिश के बीच सड़क पार कर अपने पिता की दुकान की ओर जा रही थी। लगातार बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ था। जैसे ही उसने पानी में कदम रखा उसे तेज बिजली का झटका लगा और वह वहीं गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि सड़क पर फैला करंट बिजली विभाग की कथित लापरवाही का परिणाम है। किशोरी के चाचा मोहम्मद चांदीवाला ने बताया कि यदि विद्युत व्यवस्था की समय पर जांच और रखरखाव किया गया होता तो शायद यह हादसा टल सकता था। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, मुंब्रा पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सड़क पर पानी में करंट किस कारण फैला और क्या इस मामले में किसी विभागीय लापरवाही की भूमिका रही है।

भारी बारिश से बढ़ीं मुश्किलें

इस बीच, लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबई(Mumbai) और आसपास के इलाकों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटों में कई स्थानों पर 200 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इसके चलते कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया जिससे सड़क परिवहन धीमा पड़ा और जिसका असर लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर देखने को मिला। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

यह भी पढ़ें : Meta की फिर बढ़ीं मुश्किलें! Instagram ऐड विवाद में सरकार ने किया तलब…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments