HomeBreaking Newsइस अगस्त मचेगा 'गदर', एक तरफ सनी देओल की देशभक्ति तो दूसरी...

इस अगस्त मचेगा ‘गदर’, एक तरफ सनी देओल की देशभक्ति तो दूसरी तरफ इमरान हाशमी का जुनूनी प्यार, ये 8 बड़ी फिल्में मचाएंगी तहलका

August Theatrical Release: अगस्त का महीना सिनेमा के शौकीन लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। सबसे दिलचस्प मुकाबला 14 अगस्त को देखने को मिलेगा, जब सनी देओल, इमरान हाशमी और कार्तिक आर्यन की फिल्में एक साथ रिलीज होंगी। वहीं महीने के आखिर में श्रद्धा कपूर और यश भी बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने नजर आएंगे।

14 अगस्त को सबसे बड़ा क्लैश

14 अगस्त को रिलीज होने वाली ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल मुख्य भूमिका में हैं, जबकि फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म देशभक्ति की भावना पर आधारित बताई जा रही है। इसी दिन इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘आवारापन 2’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन की सुपरनैचुरल फिल्म ‘नागजिला: नाग लोक का पहला कांड’ भी 14 अगस्त को रिलीज होगी।

महीने की शुरुआत और अंत में भी बड़ा मुकाबला

7 अगस्त को राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ‘प्रहार: द उज्जवल निकम स्टोरी’ रिलीज होगी। वहीं 26 अगस्त को यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में आएगी। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी और नयनतारा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

श्रद्धा कपूर की फिल्म पर भी नजर

28 अगस्त को श्रद्धा कपूर की लीड रोल वाली फीमेल सेंट्रिक फिल्म ‘ईठा’ रिलीज होगी। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा बटोर चुका है। इसी दिन ‘खोसला का घोसला 2’ के रिलीज होने की भी खबरें हैं, जिसमें अनुपम खेर मुख्य भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं।

‘लव एंड वॉर’ पर बनी हुई है सस्पेंस

संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के 14 अगस्त को रिलीज होने की चर्चाएं हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और फिल्म की रिलीज टलने की भी संभावना जताई जा रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Read More:

श्री अमरनाथ जी यात्रा पर बड़ा अपडेट! पहले जत्थे से पहले प्रशासन ने जारी किए नए नियम, RFID से लेकर कट-ऑफ टाइम तक जानिए सबकुछ

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments