टेलीविजन की दुनिया की फेमस एक्ट्रेस सुरभि ज्योति(Surbhi Jyoti) की लाइफ में एक नया और खूबसूरत चैप्टर शुरु हो गया है। अपनी शानदार अदाकारी और दमदार किरदारों के लिए पहचान बनाने वाली सुरभि अब मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है जिसकी जानकारी उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की। इस खबर के सामने आते ही उनके चाहने वालों और एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।
सुरभि ने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी बेहद सिंपल और भावनात्मक अंदाज में दी। उन्होंने एक सुंदर पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके घर नन्ही परी का आगमन हुआ है। इसके साथ उन्होंने अपनी बेटी के जन्म की तारीख भी शेयर की और अपने परिवार की ओर से प्यार और आभार व्यक्त किया। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि उनकी बेटी के आने से उनका जीवन खुशियों से भर गया है।


