HomeBreaking Newsदेहरादून में एक हिंदू युवक की हत्या, इंटरनेट सेवा बंद...पुलिस ने 12...

देहरादून में एक हिंदू युवक की हत्या, इंटरनेट सेवा बंद…पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

देहरादून के सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में एक हिंदू युवक विनोद की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की है। घटना के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गांव में एकजुट हो गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की, जबकि उग्र भीड़ द्वारा आरोपी के घर में आग लगाए जाने की भी सूचना है। फिलहाल प्रशासन ने इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। देहरादून पुलिस ने कुल 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश के बीच हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे इम्तियाज और उसके साथियों ने विनोद और उनके भाइयों अशोक और राजेश पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि विनोद और उनके परिवार ने पूर्व प्रधान के कार्यकाल से जुड़े मामलों में सूचना का अधिकार (RTI) के तहत जानकारी मांगी थी और कुछ शिकायतें भी दर्ज कराई थीं, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। शनिवार को सरकारी ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के दौरान इम्तियाज, अमन, यूनुस, अनीस और रज्जाक समेत अन्य लोगों ने धारदार और भारी हथियारों से हमला किया। हमले में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें और उनके दोनों भाइयों को हरबर्टपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई।

विरोध प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और अन्य स्थानीय लोग गांव पहुंचे और देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा। स्थिति बिगड़ने पर सहसपुर, विकासनगर, सेलाकुई और कालसी सहित आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। कई स्थानों पर सड़क जाम करने की भी कोशिश की गई।

Read More

भारतीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव, 100% एथेनॉल फ्यूल के इस्तेमाल वाली फाइल को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी मंजूरी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments