मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले की 955.40 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
आजमगढ़ पहले कई सुविधाओं से था वंचित
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले आजमगढ़ में विकास की बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। न यहां विश्वविद्यालय था, न पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, न बेहतर हवाई संपर्क और न ही स्थानीय कला एवं शिल्प को उचित मंच मिल पा रहा था। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से आजमगढ़ की साड़ी, मुबारकपुर की ब्लैक पॉटरी और हरिहरपुर की संगीत परंपरा को राष्ट्रीय पहचान मिली है।
कारीगरों, किसानों और युवाओं को मिला लाभ
CM योगी ने कहा कि BJP और NDA सरकार ने स्थानीय उद्योगों और हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया है, जिससे कारीगरों और व्यापारियों की आय में वृद्धि हुई है। सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हर गरीब को आवास, शौचालय, बिजली और सुरक्षा उपलब्ध कराने का अभियान लगातार जारी है।
ऋषि-मुनियों की पावन भूमि जनपद आजमगढ़ में आज ₹955 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
डबल इंजन की भाजपा सरकार ने विकास एवं रोजगार के नए अवसर दिए हैं। इसी का परिणाम है कि यहां कारोबार बढ़ा है और आपका परिवार आज सम्मान और आत्मविश्वास के साथ… pic.twitter.com/pWy7lFtZ5s
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 13, 2026
महाराजा सुहेलदेव के शौर्य का किया स्मरण
मुख्यमंत्री योगी ने महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और राष्ट्रभक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को अपनी गौरवशाली विरासत और राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नया भारत गुलामी के प्रतीकों को स्वीकार नहीं करेगा और देश की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का काम किया जा रहा है।
विपक्ष पर साधा निशाना
विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन दलों ने वर्षों तक प्रदेश में शासन किया, वे विकास, रोजगार और सुरक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित कार्य नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहे हैं और भारत वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है।
Read More
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह संभालेंगे कमान

