HomeBreaking Newsअमेरिका में एयर शो के दौरान आसमान में आग का घमासान! हवा...

अमेरिका में एयर शो के दौरान आसमान में आग का घमासान! हवा में भिड़े दो फाइटर जेट, धू-धू जलते विमानों का Video देख कांप उठेंगे

America Air Show Fighter Jet Collision: अमेरिका के इडाहो स्टेट में आयोजित एक एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रविवार दोपहर माउंटेन होम एयर फोर्स बेस पर चल रहे ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ में अमेरिकी नौसेना के दो फाइटर जेट हवा में आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों विमान आग के गोले में बदल गए और जमीन की ओर गिरते दिखाई दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करतब दिखाने के दौरान भिड़े दोनों जेट

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय दोनों फाइटर जेट हवा में स्टंट और एरोबेटिक मूव्स कर रहे थे। इसी दौरान तालमेल बिगड़ने या संतुलन खोने की वजह से दोनों विमान एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे का शिकार हुए विमान अमेरिकी नौसेना के EA-18G ग्राउलर फाइटर जेट बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर मिशनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकले

अमेरिकी नौसेना ने बताया है कि दोनों विमानों में सवार सभी चार क्रू मेंबर्स सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। राहत की बात यह भी रही कि जमीन पर मौजूद लोगों या सैन्य कर्मियों में से किसी को चोट नहीं आई।

आठ साल बाद हो रहा था एयर शो

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ‘गनफाइटर स्काइज एयर शो’ का आयोजन आठ साल बाद पहली बार किया जा रहा था। इससे पहले साल 2018 में हुए एयर शो के दौरान भी एक हादसा हुआ था, जिसमें एक हैंग-ग्लाइडर पायलट की मौत हो गई थी। इस बार भी हादसे ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच में जुटे सैन्य अधिकारी

हादसे के बाद एयर शो को तुरंत रोक दिया गया। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों विमान वॉशिंगटन स्थित ‘इलेक्ट्रॉनिक अटैक स्क्वाड्रन 129’ का हिस्सा थे। फिलहाल विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा तकनीकी खराबी, मानवीय गलती या तालमेल की कमी की वजह से हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दोनों जेट्स को हवा में टकराने के बाद आग की लपटों में घिरते देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस हादसे को बेहद डरावना बता रहे हैं। हालांकि समय रहते पायलटों का सुरक्षित बाहर निकल जाना अमेरिकी नौसेना के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Read More:

स्वीडन पहुंचे PM मोदी, यूरोप की टॉप कंपनियों को देश में निवेश का दिया आमंत्रण, बोले- भारत में लगाइए दांव

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments