HomeBreaking Newsशादी की खुशी में छाया सन्नाटा, शादी के बाद बेटी की विदाई...

शादी की खुशी में छाया सन्नाटा, शादी के बाद बेटी की विदाई के बीच पिता को आया हार्ट अटैक, हुई मौत…

महाराष्ट्र(Maharashtra wedding) के बुलढाणा जिले के वर्दादी गांव में एक शादी का खुशनुमा माहौल अचानक गहरे मातम में बदल गया। यहां बेटी की शादी के दौरान विदाई के वक्त उसके पिता को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय कुरुमदास कुंडलीक भूटेकर अपनी बेटी नंदिनी की शादी जालना जिले के मंथा निवासी प्रदीप नानोटे के साथ कर रहे थे। गुरुवार शाम गांव में पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ विवाह समारोह चल रहा था। रिश्तेदारों और मेहमानों की मौजूदगी में सारी रस्में पूरी की जा रही थीं।

जब विदाई की रस्म शुरू हुई और पिता अपनी बेटी का हाथ दूल्हे के परिवार को सौंप रहे थे, तभी अचानक उन्हें तेज सीने में दर्द महसूस हुआ और वे वहीं मंच पर गिर पड़े। शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद यह थकान या कमजोरी की वजह से हुआ है इसलिए तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत

परिजनों ने उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर के सामने आते ही शादी की सारी खुशियां पल भर में शोक में बदल गईं और पूरा परिवार सदमे में आ गया।

परिवार वालों के अनुसार, कुरुमदास लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। दिसंबर में उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी और डॉक्टरों ने उन्हें तनाव व ज्यादा थकान से दूर रहने की सलाह दी थी। लेकिन बेटी की शादी उनके लिए सबसे बड़ा सपना थी जिसकी खुशी में वे शामिल हुए थे।

माहौल हुआ गमगीन

इस घटना की जानकारी जैसे ही गांव में फैली माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। जिस घर से बेटी की विदाई होनी थी वहीं अब पिता की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना बताया जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

यह भी पढ़ें : भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, पंजाब के 416 सरकारी स्कूलों की 12वीं कक्षा का…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments