HomeBreaking Newsसोमनाथ धाम में ‘अमृत पर्व’ का उत्सव, PM मोदी ने की भगवान...

सोमनाथ धाम में ‘अमृत पर्व’ का उत्सव, PM मोदी ने की भगवान शिव की आराधना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर सोमनाथ(Somnath Dham) पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। सुबह करीब 10 बजे हेलिपैड पर पहुंचने के बाद उन्होंने हेलिपैड से सोमनाथ मंदिर तक लगभग एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने हाथ हिलाकर और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

दरअसल, प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सोमनाथ अमृत पर्व-2026’ का आयोजन किया गया है। PM मोदी इसी ऐतिहासिक अवसर में शामिल होने के लिए सोमनाथ पहुंचे हैं। मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने विशेष धार्मिक अनुष्ठानों और कार्यक्रमों में भाग लिया।

मंदिर परिसर को दिया गया विशेष रूप

‘अमृत पर्व’ के अवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और पारंपरिक सजावट से विशेष रूप दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एक विशेष यज्ञ में आहुति देकर उसका समापन किया। इसके बाद 11 पवित्र तीर्थस्थलों से लाए गए जल से मंदिर का कुंभाभिषेक किया। इस खास मौके पर ‘सूर्य किरण’ टीम द्वारा एयर शो और मंदिर परिसर में बेहद आकर्षक ढंग से पुष्पवर्षा भी की गई।

यह भी पढ़ें : काठमांडू एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान आग लगने से मचा हड़कंप…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments