HomeBreaking Newsफर्जी नंबर और सिलीगुड़ी कनेक्शन, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड...

फर्जी नंबर और सिलीगुड़ी कनेक्शन, BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में नया मोड़

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। पुलिस की पड़ताल में इस हत्याकांड का संबंध सिलीगुड़ी से जुड़ता दिखाई दे रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, घटना के समय एक सफेद रंग की कार ने चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को ओवरटेक कर रास्ता रोका था। जब पुलिस ने उस कार के नंबर की जांच की तो पता चला कि वाहन का पंजीकरण सिलीगुड़ी के शिवमंदिर इलाके में रहने वाले जेम्स विलियम्स के नाम पर है। इसके बाद पुलिस टीम उनके घर पहुंची और पूछताछ के लिए उन्हें माटीगाड़ा थाना ले जाया गया। साथ ही उनकी कार को भी जब्त कर लिया गया है।

OLX विज्ञापन से अपराधियों तक पहुंची जानकारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि जेम्स विलियम्स ने कुछ महीने पहले अपनी कार बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन पोस्ट किया था। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने वहीं से वाहन का नंबर हासिल किया और उसे फर्जी नंबर प्लेट के रूप में इस्तेमाल किया। अधिकारियों का मानना है कि असली पहचान छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने यह तरीका अपनाया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या में शामिल लोगों ने नंबर प्लेट कैसे तैयार कराई और वारदात की पूरी योजना किस तरह बनाई गई।

गोली मारकर PA की हत्या

चंद्रनाथ रथ की हत्या बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में की गई थी। जानकारी के अनुसार, वह विधानसभा का काम खत्म कर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान दोहारिया इलाके में एक बिरयानी दुकान के पास उनकी गाड़ी को रोका गया। लोगों के मुताबिक, तभी दो बाइक पर सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और बेहद करीब से चंद्रनाथ रथ पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में उनके सीने और पेट में कई गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत मध्यमग्राम स्थित वीवा सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को आशंका सुनियोजित साजिश 

पुलिस इस हत्याकांड को सुनियोजित साजिश मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इसका मकसद क्या था।

Rrad More

‘आतंक के खिलाफ भारत आज भी अटल’, PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की DP लगाकर दिया कड़ा संदेश…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments