HomeBreaking Newsयूपी के हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से दो लोगों की...

यूपी के हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से दो लोगों की मौत, 4 बच्चे लापता

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास नदी में एक नाव अचानक पलटने से उसमें सवार लोग तेज धारा में बहने लगे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अब तक एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद किया जा चुका है, जबकि चार बच्चे अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कुतुबपुर गांव निवासी देशराज निषाद के घर बुधवार को बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए कई रिश्तेदार गांव पहुंचे हुए थे। इसके बाद परिवार के कुछ सदस्य यमुना नदी पार कर दूसरी ओर तरबूज और खरबूज खाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि विष्णु निषाद अपनी पत्नी और रिश्तेदारी के सात बच्चों को नाव से नदी पार लेकर गए थे। सभी लोग बारी में पहुंचकर फल तोड़ने के बाद वापस गांव लौट रहे थे।

नदी के बीच अचानक बिगड़ा नाव का संतुलन

लोगों के अनुसार, नाव जैसे ही यमुना नदी के बीच पहुंची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते नाव पलट गई। नाव पलटते ही उसमें सवार लोग नदी की तेज धारा में डूबने लगे। इसके बाद मौके पर मौजूद आसपास लोग बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के दौरान विष्णु निषाद और एक बच्चे ने तैरकर अपनी जान बचा ली। वहीं एक अन्य बच्चे को स्थानीय मछुआरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि बाकी लोग नदी में लापता हो गए। बाद में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद हुआ। चार बच्चों की तलाश अब भी जारी है।

बारिश और तेज धारा से रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों और SDRF की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश, नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन का कहना है कि लापता बच्चों की तलाश के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन नदी किनारे अपनों के मिलने की उम्मीद में बैठे हैं और प्रशासन से लगातार मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Read More

जालंधर के APJ स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments