पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक बार फिर बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर पूरे राज्य में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों ठिकानों पर दबिश देकर कई अहम गिरफ्तारियां की गईं।
राज्यभर में एक साथ कार्रवाई
पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस विशेष अभियान के दौरान कुल 589 स्थानों पर छापे मारे गए। इन छापों के दौरान 305 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें कई सक्रिय अपराधी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 8 उद्घोषित अपराधियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।
हथियार भी किए गए बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। अधिकारियों का मानना है कि इन हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था। समय रहते इनकी बरामदगी से संभावित वारदातों को टालने में मदद मिली है। पुलिस के अनुसार, इस मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल 26,480 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि राज्य में गैंगस्टर और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। पंजाब पुलिस के अनुसार उनका मुख्य उद्देश्य राज्य में सक्रिय अपराधी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना और आम जनता को सुरक्षित माहौल देना है।
जनता से सहयोग की अपील
पुलिस ने आम लोगों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध से जुड़ी जानकारी को साझा करने के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है। खास बात यह है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
Read More
हिमाचल में भीषण सड़क हादसा, हाइड्रा मशीनरी से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की मौत

