पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब भाजपा सरकार गठन की तैयारियों में जुट गई है। राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है और इसी के साथ अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री चेहरे और शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर टिकी थीं। इस बीच भाजपा ने बड़ा अपडेट देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि 9 मई को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी
राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी पूरी तैयारी के साथ सरकार गठन की ओर बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
TMC को भारी नुकसान
इस बार के चुनाव नतीजों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका लगा है। 4 मई को हुई मतगणना में सामने आया कि टीएमसी सिर्फ 80 सीटों पर सिमट गई, जबकि पिछले चुनाव में उसने 215 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया था। इसके विपरीत, भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
दो चरणों में हुआ था मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में कराए गए थे। मतदान के बाद से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार मुकाबला बेहद कड़ा रहेगा, लेकिन नतीजों ने सभी को चौंका दिया।
Read More

