HomeBreaking Newsदिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से चमकेगा पश्चिमी यूपी, CM योगी ने PM मोदी को...

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से चमकेगा पश्चिमी यूपी, CM योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को दिल्ली-बागपत-सहारनपुर-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया, जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक बड़ी पहल माना जा रहा है। इस परियोजना के शुरू होने से न सिर्फ आवाजाही आसान होगी, बल्कि इसके आसपास के क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

बदली पश्चिमी यूपी की आर्थिक तस्वीर 

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) ने इस कॉरिडोर को पश्चिमी यूपी की आर्थिक तस्वीर बदलने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब सहारनपुर से दिल्ली और देहरादून तक की दूरी पहले की तुलना में कम समय में तय की जा सकेगी, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रदेश के विकास का एक ऐतिहासिक पड़ाव

मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के विकास का एक ऐतिहासिक पड़ाव बताते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर क्षेत्रीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने में मदद करेगा। सहारनपुर का वुडवर्क, मेरठ के स्पोर्ट्स सामान और किसानों की उपज अब राष्ट्रीय राजधानी के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह परियोजना औद्योगिक विकास को गति देगी, निवेश को आकर्षित करेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। साथ ही, यह ‘डबल इंजन’ सरकार की विकास नीति को भी मजबूती देती है। CM योगी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के चालू होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें : 28 दिनों में ‘धुरंधर’ का महा-रिकॉर्ड, बनी 3000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments