Tuesday, March 10, 2026
Home Breaking News खामेनेई की मौत का लेंगे बदला, ईरान ने दी डोनाल्ड ट्रंप को...

खामेनेई की मौत का लेंगे बदला, ईरान ने दी डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी

खामेनेई
Advertisement

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के वरिष्ठ नेता और सुरक्षा मामलों के प्रमुख अली लारीजानी ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला जरूर लेगा और इस मामले में अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। लारीजानी ने कहा कि तेहरान अपने नेता के खून को भूलने वाला नहीं है और इसका जवाब दिया जाएगा।

ट्रंप ने स्थिति का गलत किया आकलन – लारीजानी

ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की प्रतिक्रिया को गलत समझा है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जल्द खत्म होने वाला नहीं है। लारीजानी के मुताबिक ट्रंप को लगा था कि जैसे कुछ अन्य देशों में हालात जल्दी बदल गए, वैसे ही ईरान में भी हो जाएगा, लेकिन अब स्थिति उनके नियंत्रण से बाहर हो गई है।

सोशल मीडिया पर भी दोहराई चेतावनी

लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी बात दोहराते हुए लिखा कि जब तक ईरान अपने नेता के खून का बदला नहीं ले लेता, तब तक वह पीछे नहीं हटेगा। उनका कहना था कि ईरान के हजारों लोगों की मौत का हिसाब लिया जाएगा और इसके लिए तेहरान दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।

ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया

दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लारीजानी के बयानों को महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ईरान के नेता क्या कह रहे हैं। ट्रंप का दावा है कि मौजूदा संघर्ष में ईरान पहले ही कमजोर हो चुका है और अमेरिकी सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका चाहता है कि ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण करे।

पड़ोसी देशों को लेकर ईरान की सफाई

इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि तेहरान ने अपने पड़ोसी देशों को निशाना नहीं बनाया है। उन्होंने बताया कि ईरान की जवाबी कार्रवाई केवल अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सुविधाओं पर केंद्रित रही है। पेजेशकियन ने यह भी कहा कि ईरान तब तक किसी अन्य देश पर हमला नहीं करेगा जब तक उसके खिलाफ वहां से कार्रवाई नहीं होती।

Read More

बाल-बाल बचे उत्तराखंड के राज्यपाल, तकनीकी खराबी के कारण हुई हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग