Saturday, March 7, 2026
Home Breaking News ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने अंतर्राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में डेविड एंटोन को हराया

ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने अंतर्राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में डेविड एंटोन को हराया

Advertisement

भारत के ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने कल चेक गणराज्य में आयोजित प्राग अंतर्राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के मास्टर्स वर्ग के नौवें और अंतिम दौर में स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो को हराया।

भारत के अरविंद चिदंबरम ने अंतिम दौर में चेक गणराज्‍य के डेविड नवारा को हराकर 5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे।

चैलेंजर्स वर्ग में, भारत की दिव्या देशमुख ने चेक गणराज्य की हर्बेक स्टेपन को हराकर 5 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ग्रैंडमास्टर सूर्य शेखर गांगुली 4 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।