Tuesday, March 3, 2026
Home Breaking News होली से पहले दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात 4.0’, 918 आरोपियों के...

होली से पहले दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन आघात 4.0’, 918 आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई

Advertisement

होली के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में ‘ऑपरेशन आघात 4.0’ चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत कुल 918 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एक्शन लिया गया। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, हुड़दंग या आपराधिक घटनाओं को रोकना इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य था।

NDPS और एक्साइज एक्ट के तहत सख्ती

अभियान के दौरान NDPS एक्ट के तहत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 6.66 किलोग्राम गांजा और 12.70 ग्राम MDMA बरामद की गई।

वहीं अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्साइज एक्ट के तहत 38 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने 8,276 क्वार्टर मदिरा, 110 बीयर बोतलें और 28 नीर केन जब्त कीं। त्योहार से पहले अवैध मदिरा की सप्लाई रोकने को यह बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

हथियार और जुए के खिलाफ भी कार्रवाई

आर्म्स एक्ट के तहत 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 11 देशी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और 20 चाकू बरामद किए।

इसके अलावा जुआ खेलने के आरोप में 62 लोगों को पकड़ा गया, जिनसे 82,210 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, त्योहारों के दौरान आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी की आशंका रहती है, इसलिए पहले से सख्ती बरती गई।

BNSS और दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत प्रिवेंटिव एक्शन

संभावित शांति भंग की आशंका को देखते हुए BNSS की विभिन्न धाराओं में भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 66 के तहत 273 लोगों के खिलाफ एक्शन लिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ‘ऑपरेशन आघात 4.0’ के जरिए साफ संदेश दिया गया है कि त्योहार के दौरान कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा।

Read More

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच लौटे 10 हजार भारतीय, ईरान से करीब 3 हजार लोगों को लाया गया वापस