Monday, March 2, 2026
Home Breaking News मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षाएं...

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच CBSE ने 10वीं-12वीं की परीक्षाएं रद्द कीं, जल्द होगी नई तारीखों की घोषणा

CBSE Exam Cancel
Advertisement

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में 2 मार्च 2026 को निर्धारित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। क्षेत्र में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि केवल 2 मार्च की परीक्षाएं टाली गई हैं, नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

इन देशों में लागू होगा फैसला

सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थित सीबीएसई संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा। इन देशों में बड़ी संख्या में भारतीय परिवार रहते हैं और उनके बच्चे सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई करते हैं। बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल @cbseindia29 और वेबसाइट पर पीडीएफ नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है।

आगामी परीक्षाओं पर 3 मार्च को होगा फैसला

सीबीएसई ने कहा है कि 5 मार्च से प्रस्तावित आगामी परीक्षाओं को लेकर 3 मार्च को हालात की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद आगे की परीक्षा व्यवस्था पर निर्णय लिया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि फिलहाल अन्य परीक्षाएं रद्द नहीं की गई हैं।

सावधान रहने की अपील की

हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के बीच सोशल मीडिया पर पूरी परीक्षा रद्द होने के फर्जी सर्कुलर भी वायरल हुए थे। सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी अपडेट पर ही भरोसा करें। फरवरी से शुरू हुई 2026 की बोर्ड परीक्षाएं कक्षा 10वीं के लिए 11 मार्च तक और कक्षा 12वीं के लिए 10 अप्रैल तक प्रस्तावित हैं। परीक्षा स्थगित होने से छात्रों को अस्थायी राहत मिली है, लेकिन नई तारीखों को लेकर जल्द घोषणा की जाएगी।

Read More

खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में विरोध प्रदर्शन तेज, एहतियातन स्कूल और कई इलाकों में सख्त पाबंदियां लागू