Sunday, March 1, 2026
Home Breaking News इजरायली हमले में खामेनेई की मौत… ईरान में 40 दिन के शोक...

इजरायली हमले में खामेनेई की मौत… ईरान में 40 दिन के शोक और एक हफ़्ते की छुट्टी का ऐलान

Advertisement

अमेरिकी और इजरायली हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है जिसकी पुष्टि खुद इजरायली सरकारी मीडिया ने की है। ईरानी सरकारी मीडिया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और एक सप्ताह की सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है।

खामेनेई की मौत के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। वहीं खामेनेई की मौत के बाद ईरानी सेना ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि हम अपने सर्वोच्च नेता की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे, दुश्मनों को इसका भारी परिणाम भुगतना पड़ेगा जिसके बाद खाड़ी देशों में भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर सुरक्षा सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दें कि बीते दिन शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया था जिसके जवाब में ईरान ने कतर सहित 8 देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। जिसके बाद हालात और भी तनावपूर्ण हो गए थे। इसी कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो गई है जिसके बाद ईरान में उनके समर्थकों के बीच शोक की लहर है।

खामेनेई की मौत के बाद वहां की सरकार ने ईरान में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक और एक हफ्ते की सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है।