Advertisement
हरियाणा सचिवालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक वरिष्ठ अधिकारी ने इमारत की छठी मंजिल छलांग लगा दी। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई है, जो आईएएस अधिकारी हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे।
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भिजवा दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अचानक बिल्डिंग से लगाई छलांक
लोगों के अनुसार, दोपहर करीब 12:24 बजे गणेश दास अरोड़ा अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। अचानक वे अपनी कुर्सी से उठे और बिना किसी को कुछ बताए सचिवालय की छठी मंजिल पर पहुंच गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उन्होंने इमारत से छलांग लगा दी।
सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अक्टूबर में होना था रिटायरमेंट
सचिवालय के कर्मचारियों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले भी उन्होंने इसी तरह की कोशिश की थी, लेकिन उस समय सहकर्मियों ने उन्हें रोक लिया था। बताया जा रहा है कि उनकी इसी वर्ष अक्टूबर में रिटायरमेंट निर्धारित थी। उनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस में तैनात हैं। फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह पहली बार नहीं है जब सचिवालय की इस इमारत से छलांग लगाई है। करीब एक वर्ष पहले कृषि विभाग के एक कर्मचारी ने भी इसी बिल्डिंग से छलांग लगाई थी।
Read More:
















