Sunday, February 22, 2026
HomeBreaking Newsनालागढ़ IED विस्फोट केस में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो...

नालागढ़ IED विस्फोट केस में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और काउंटर इंटेलिजेंस, एसएएस नगर की संयुक्त टीम ने 1 जनवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में हुए IED (RDX) विस्फोट मामले में शामिल दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा की।

अवैध हथियार बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महावीर काका और मनप्रीत मणि, निवासी एसबीएस नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 0.9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, आतंकी संगठन के साथ संपर्क में थे और उनके निर्देश पर काम करते थे।

विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में थे आरोपी

जांच एजेंसियों का कहना है कि नेटवर्क का संचालन विदेश में बैठे संचालकों द्वारा किया जा रहा था। आरोपियों को गोपी नवाशहरिया और जस्सी कुलम नामक हैंडलर्स से निर्देश मिलते थे। पुलिस के मुताबिक, इन्हीं के कहने पर IED (RDX) और हैंड ग्रेनेड की खेप मंगवाई गई थी, जिसमें से एक IED का इस्तेमाल नालागढ़ पुलिस स्टेशन विस्फोट में किया गया।

पहले छह सहयोगी गिरफ्तार

इस मॉड्यूल से जुड़े छह अन्य सहयोगियों को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वे विस्फोटक और हथियारों की ढुलाई व सप्लाई में शामिल थे। गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

आतंक के खिलाफ अभियान जारी

पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में आतंकवादी गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी आतंकी नेटवर्क को जड़ से खत्म कर प्रदेश में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

Read More

IND vs SA : सबसे बड़ी भिड़ंत… आज शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होंगे आमने-सामने

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments