Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में बीजेपी-चिराग का चला जादू, बिना...

Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में बीजेपी-चिराग का चला जादू, बिना नीतीश NDA को मिला बहुमत

Advertisement

इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 243 सीटें हैं, जिनमें रुझानों के अनुसार NDA बहुमत के आंकड़ों को पार करती दिख रही है। बिहार में इस बार NDA बिना नीतीश कुमार की सहायता के भी सरकार बना सकती है।

बीजेपी और लोजपा ने बनाई बढ़त

बिहार में किसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी। ऐसे में बीजेपी ने 101 सीटों पर लड़कर करीब 96 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि लोजपा ने 21 सीटों पर चुनाव लड़कर 19 पर बढ़त हासिल की है। ऐसे में कुल मिलाकर देखें तो NDA बिना नीतीश कुमार के भी सरकार बना सकती है।

NDA का कोई सीएम चेहरा नहीं

इस बार के लोकसभा चुनाव में NDA ने नीतीश कुमार को आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित किया है। ऐसे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अनुसार, लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे अधिक बहुमत हासिल करने वाली पार्टी उभरकर सामने आई है।