Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपरमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता, गंगा आरती में हुईं...

परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता, गंगा आरती में हुईं शामिल 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उत्तराखंड के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने आज सबसे पहले हरिद्वार पहुंचकर हरकी पैड़ी पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई, वहीं वह ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम भी पहुंचीं।

May be an image of 5 people, temple and text that says 'PARMARTH NIKETAN NIKE PARMARTHNIKETANI TAN'

परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचने पर परमार्थ निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष चिदानंद सरस्वती महाराज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आश्रम में स्वागत किया। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गंगा घाट पर आयोजित सायं कालीन गंगा आरती में भी शामिल हुईं इस दौरान वह भावुक भी नजर आईं।

दिल्ली में 100 दिन सरकार चलाने के बाद उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा पर  निकली रेखा गुप्ता

इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि आज मैं यहां मां गंगा का आशीर्वाद ले पा रही हूं, हर एक की जीवनदात्री मां गंगा पूरे विश्व और हर एक भारतवासी के मन में बसती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments