Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsदरभंगा से जालंधर आ रही ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची...

दरभंगा से जालंधर आ रही ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी 

दरभंगा से जालंधर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की खबर से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद स्टेशन के पास हुई, जब ट्रेन के एक कोच के पहिए से अचानक धुआं उठने लगा। धुआं फैलते ही यात्रियों में डर और भगदड़ मच गई, कई यात्री अपनी सीटें छोड़कर बाहर की ओर भागने लगे।

शुरुआती जांच में सामने आया कि ट्रेन में असल में आग नहीं लगी थी। किसी अज्ञात यात्री द्वारा चेन पुलिंग की गई थी, जिससे ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेक जाम) की स्थिति बन गई और पहियों के पास से धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने जब धुआं देखा, तो उन्हें लगा कि ट्रेन में आग लग गई है, जिससे भगदड़ मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, जीआरपी और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लगभग 45 मिनट के रुकाव के बाद ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि यात्रा अब पूरी तरह सुरक्षित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments