Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपाक रेंजर्स की हिरासत में सेना का जवान, फ्लैग मीटिंग भी रही...

पाक रेंजर्स की हिरासत में सेना का जवान, फ्लैग मीटिंग भी रही बेनतीजा, वापसी की कोशिशें जारी

भारत-पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव और बढ़ गया है। इसी बीच पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक जवान को पाकिस्तान की ओर से हिरासत में लिया गया है। जिसके बाद से हालात और संवेदनशील हो गए हैं।

बता दें कि सीमा सुरक्षा बल का जवान पिछले 48 घंटों से पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में है और अब तक उसे रिहा नहीं किया गया है, जिसके बाद से भारत की चिंता भी बढ़ी हुई है।

पाक रेंजर्स की हिरासत में बीएसएफ के जवान की तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक फोटो में उसकी आंख पर पट्‌टी बंधी है, वहीं दूसरी तस्वीर में वह AK-47 और पानी की बोतल के साथ खड़ा नजर आ रहा है। पकड़े गए जवान की पहचान पीके सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का निवासी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments