जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में रोष है। लोग जगह-जगह आतंकवादियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही केंद्र सरकार और सुरक्षाबलों से आतंकियों का सफाया करने की मांग कर रहे हैं।
इस आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के लोग भी बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। जम्मू में लोग आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर सड़कों पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं साथ ही जम्मू में व्यापक बंद का आह्वान किया गया है।
जम्मू कश्मीर के लोगों का मानना है कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए इस हमले से कश्मीर के पर्यटन पर प्रभाव पड़ेगा और जम्मू कश्मीर के लोगों को फिर से रोजी-रोटी कमाने के लिए संघर्षों का सामना करना पड़ेगा।
