Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News‘आप पर बहुत गर्व…’, शहीद विनय नरवाल के पार्थिव शरीर को देखकर...

‘आप पर बहुत गर्व…’, शहीद विनय नरवाल के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हुईं पत्नी 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर आज दिल्ली लाया गया जहां उनके पार्थिव शरीर को देखकर हर किसी की आंखें नम नजर आई।

शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल अपने पति के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक होतीं नजर आई और उनके पार्थिव शरीर से लिपटी रहीं और रोते-रोते उनकी जुबान पर सिर्फ एक भी बात थी, ‘देश को आपके ऊपर गर्व है, नौसेना को आपके ऊपर गर्व है और मुझे भी आपके ऊपर हमेशा गर्व रहेगा’।

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बीते 16 अप्रैल को ही हिमांशी नरवाल से शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ जम्मू कश्मीर घूमने गए थे जहां पहलगाम में आतंकवादियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

भावुक वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम

https://youtube.com/shorts/yKiEWTS8Kcs

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments