Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदेशवासियों को PM मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दी मकर संक्रांति...

देशवासियों को PM मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

PM मोदी ने मकर संक्रांति और माघ बिहू के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर अपने संदेशों के माध्यम से PM मोदी ने इन त्योहारों के सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी बात की और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की कामना की।

P[M मोदी ने ट्वीट किया, “मकर संक्रांति की शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।” उन्होंने असम में मनाए जाने वाले माघ बिहू की भी चर्चा की और आशा जताई कि यह फसल कटाई का त्योहार सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा।

बीजेपी नेताओं ने दी मकर संक्रांति की बधाई

अमित शाह

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए लिखा, “मकर संक्रांति’ भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति अटूट आस्था का पर्व है। देशवासियों को ऊर्जा, उमंग और उन्नति के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”

CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और माघ बिहू की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, “मकर संक्रांति की प्रदेश वासियों, सभी पूज्य संतों, श्रद्धालुजनों व भक्तों को हार्दिक बधाई! यह जगतपिता सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक उत्सव है…”

CM योगी ने एक अलग पोस्ट में लिखा, “प्रकृति संरक्षण और लोक परंपराओं के पावन प्रतीक माघ बिहू पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मानव व प्रकृति के आत्मीय संबंधों का परिचायक यह पर्व सभी के जीवन में अपार सुख, शांति और समृद्धि लाए, यही कामना है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी साल के पहले त्योहार पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “भारत में फसल कटाई के विभिन्न त्योहार मनाए जा रहे हैं, ऐसे में कृतज्ञता और खुशी की भावना हवा में भर जाए। हम सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। मकर संक्रांति, पोंगल, सुग्गी हब्बा, माघी, भोगली बिहू, खिचड़ी, पौष पर्व, उत्तरायण और मकरविलक्कू के त्योहार सभी के जीवन में अपार खुशियां और समृद्धि लेकर आएं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments