Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदेश की मजबूती के लिए समाज में समानता और सहयोग की भावना...

देश की मजबूती के लिए समाज में समानता और सहयोग की भावना जरूरीः CM सैनी

कुरुक्षेत्र, 13 जनवरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की मजबूती के लिए समाज में समानता और सहयोग की भावना जरूरी है। इस प्रकार लोहड़ी जैसे पर्व समाज को एक सूत्र में बांधकर रखते हैं। यह पर्व देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाला एक प्रमुख पर्व है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में युवाओं की तरफ से आयोजित लोहड़ी पर्व के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने परम्परा अनुसार युवा पीढ़ी के साथ लोहडी का पर्व मनाया। इस दौरान युवाओं ने लोहड़ी पर्व के गीत गाए और लोहड़ी का जश्न मनाया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी और मकर संक्रान्ति की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहड़ी का त्यौहार किसान भाईयों के लिए एक विशेष महत्व रखता है। इस दिन किसान सूर्य देवता का आशीर्वाद लेते हैं ताकि नई फसल में भरपूर पैदावार मिल सके। यह पर्व हमारे देश के ग्रामीण और शहरी भारत के बीच की दूरी को भी कम करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसी भूमि है जहां विविधता में एकता देखने को मिलती है। यह लोहड़ी पर्व देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। आज युवा पीढ़ी को इस सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की जरूरत है।

उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मलेरिया की रोकथाम के लिए किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। इस विषय के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने एक अन्य प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि नशे को लेकर सरकार की तरफ से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। यह अधिकारी प्रदेश में गलत गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों पर पैनी निगाहें रखेंगे।

उन्होंने पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में स्पष्ट बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। दिल्ली के लोग भ्रष्टाचारी नेताओं की असलियत को जान चुके हैं। इस दिल्ली प्रदेश के लोग बेसब्री से मतदान का इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर चैयरमेन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील राणा, शाहबाद के भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष कलसाना, उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments