इस लोहड़ी कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया और हरियाणवी और पंजाबी धुनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ-साथ आम नागरिकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। इस पर्व की परंपरा को निभाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने लोहड़ी पर्व की पूजा-अर्चना की और मंत्रोच्चारण के बीच लोहड़ी की अग्नि में आहुति डाली। इस लोहड़ी पर्व पर पंजाबी गायिका सुनीता दुआ सहगल और उनकी टीम के सदस्यों ने पंजाबी लोक गीतों ने समां बांधने का काम किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, प्रदेश संगठन सचिव राहुल राणा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, जिला परिषद की अध्यक्ष कंवलजीत कौर, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सहित अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाज की बुराई को खत्म करने के लिए लोहड़ी की पवित्र अग्नि में आहुति भी डाली।
इस दिन लोग एक साथ मिलकर खाना बनाते हैं, गाते हैं, नाचते हैं और एक-दूसरे को उपहार देते हैं। इस तरह यह पर्व हमें एकता, भाईचारे और समर्पण की भावना को भी प्रेरित करता है। भारत एक ऐसी भूमि है,जहां विविधता में एकता देखने को मिलती है। लोहड़ी हमारी सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाला एक प्रमुख पर्व है।
