Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsबच्चों संग प्रेमानंद जी महाराज से मिले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा,...

बच्चों संग प्रेमानंद जी महाराज से मिले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल 

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति, क्रिकेटर विराट कोहली शुक्रवार को अपनी बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ वृंदावन स्थित श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान दोनों बच्चों के चेहरों को छुपाया गया, जिससे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।


वायरल वीडियो में अनुष्का और विराट को श्री प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। दोनों महाराज जी के सामने पहुंचे और सबसे पहले दंडवत प्रणाम किया, जो उनकी आस्था और सम्मान को दर्शाता है।

वीडियो में अनुष्का शर्मा प्रेमानंद जी महाराज से एक सवाल पूछते हुए दिखाई देती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं, “आप बस मुझे प्रेम भक्ति दे दो।” इस पर स्वामी जी ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि वे बहुत खुश हैं कि अपने करियर में इतनी ऊंचाइयों के बाद भी वे दोनों भगवान की भक्ति में लीन हैं।


इस वीडियो में विराट और अनुष्का के बच्चे, वामिका और अकाय भी नजर आ रहे हैं, लेकिन दोनों के चेहरे छुपाए गए हैं, क्योंकि यह कपल अपने बच्चों के चेहरों को मीडिया से दूर रखना चाहता है।

यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का प्रेमानंद जी महाराज से मिले हों। 2023 में भी वे अपनी बेटी वामिका के साथ वृंदावन आए थे। उस समय भी उन्होंने स्वामी प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर राधा रानी के दर्शन किए थे। महाराज जी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए राधा रानी की माला और चुनरी भेंट की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments