ग्वालियर के युवक ने आगरा की युवती से धोखा देकर शादी रचा ली। बता दें उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने सोशल मीडिया पर एक लड़के की बीएमडब्ल्यू कार के साथ फोटो देखकर उससे दोस्ती कर ली। चंद दिनों की बातचीत के बाद दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन शादी के बाद जब लड़की ससुराल पहुंची तो उसके होश उड़ गए क्योंकि, लड़की को पता चला लड़का (पति) सामान्य परिवार से है और न तो बीएमडब्ल्यू उसकी है और न वो विदेश में नौकरी करता है। कुछ दिन बाद ही लड़की वापस अपने मायके आ गई। जहां उसने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।
BMW कार, 3 लाख की कनाडा में सैलरी, शादी के बाद ससुराल पहुंची लड़की तो उड़ गए होश
RELATED ARTICLES
