HomeBreaking Newsछठ पर CM रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार घाट पर दिया सूर्य...

छठ पर CM रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार घाट पर दिया सूर्य को अर्घ्य, बीजेपी नेता मनोज तिवारी भी रहे मौजूद

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को देशभर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत कई राज्यों में व्रतियों ने डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी सोनिया विहार घाट पहुंचीं और छठ पूजा के अनुष्ठान में शामिल होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। दिल्ली में यमुना नदी के किनारे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और बीजेपी नेता मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ गोताखोरों और आपदा राहत दलों की तैनाती की गई।

सोनिया विहार घाट पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को छठ पूजा के तीसरे दिन सोनिया विहार घाट पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने संध्या अर्घ्य के धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। यमुना तट पर हुए आयोजन में मंत्री कपिल मिश्रा और बीजेपी नेता मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। छठ के मौके पर दिल्ली के अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। व्रतियों ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

बिहार में 12 हजार से ज्यादा घाटों पर सुरक्षा इंतजाम

बिहार में संध्या अर्घ्य को देखते हुए प्रशासन ने जलाशयों और छठ घाटों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। राज्य में एसडीआरएफ की टीमें 254 घाटों पर और एनडीआरएफ की टीमें 123 घाटों पर तैनात की गईं। इसके अलावा स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों को 12,806 घाटों पर जिम्मेदारी दी गई।इन इंतजामों का उद्देश्य घाटों पर जुटने वाली बड़ी भीड़ के बीच किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करना है। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर नजर रख रही हैं।

औरंगाबाद से गुवाहाटी तक घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

बिहार के औरंगाबाद में सूर्यकुंड और रुद्रकुंड पर संध्या अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने जलाशयों में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया की पूजा की। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी बिहार के दीघा स्थित मिनार घाट पहुंचकर छठ पूजा के अनुष्ठान में हिस्सा लिया। वहीं, असम के गुवाहाटी में भी विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया। देश के कई राज्यों में छठ पूजा के तीसरे दिन घाटों पर आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

Read More

पाकिस्तानी सेना का पूर्व कैप्टन बना BLA का नया चीफ! 8 साल नौकरी के बाद संगठन में हुआ था शामिल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments