HomeBreaking Newsउत्तराखंड स्थापना दिवस पर शहीदों को CM धामी का नमन, PM मोदी...

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर शहीदों को CM धामी का नमन, PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश…

उत्तराखंड में 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी(CM Dhami) ने देहरादून स्थित कचहरी के शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर राज्य के स्थापना दिवस की बधाई दी। अपने संदेश में पीएम मोदी ने उत्तराखंड की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक महत्व की सराहना की। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद स्थल पहुंचे।

यहां उन्होंने राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को याद करते हुए पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। उत्तराखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए लंबे समय तक आंदोलन चला था। इस संघर्ष में 40 से अधिक आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। इसी बलिदान को याद करते हुए हर साल स्थापना दिवस पर शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से जुड़े ज्ञापन भी सौंपे।

PM मोदी ने पत्र भेजकर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखकर उत्तराखंड के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में राज्य के 26 वर्षों के सफर का जिक्र करते हुए विकास, संस्कृति, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में हुई प्रगति की सराहना की।

PM मोदी ने कहा कि 9 नवंबर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों और दूरदर्शी सोच से उत्तराखंड अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। उन्होंने इसे प्रदेशवासियों के साहस, आत्मसम्मान और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया।

विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने का लक्ष्य

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हिमालय की गोद में बसा यह प्रदेश गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों का उद्गम स्थल है। चारधाम, पंच केदार, पंच प्रयाग, हेमकुंड साहिब और आदि कैलाश जैसे धार्मिक स्थल इसे विशेष पहचान देते हैं।

उत्तराखंड से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए पीएम मोदी ने केदारनाथ और आदि कैलाश की यात्राओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की अपार संभावनाएं हैं और केंद्र व राज्य सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : Vicky-Katrina ने पहली बार दिखाई बेटे विहान की झलक, दिवाली पर कुर्ता-पायजामा में छाए नन्हे राजकुमार…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments