HomeBreaking Newsदिवाली-छठ पर UP-बिहार जाने वाली कई ट्रेनों का बदला समय, दिल्ली से...

दिवाली-छठ पर UP-बिहार जाने वाली कई ट्रेनों का बदला समय, दिल्ली से निकलने से पहले जरूर चेक करें नया शेड्यूल

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी बीच रेलवे ने यात्रियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। उत्तर रेलवे ने दिल्ली, आनंद विहार और नई दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इनमें तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, लखनऊ मेल, वैशाली एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों का बदला हुआ समय 28 अक्टूबर से, जबकि कुछ का 29 अक्टूबर से लागू होगा।

दिल्ली पहुंचने वाली इन ट्रेनों का बदला समय

तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309) राजेंद्र नगर से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन अब नई दिल्ली सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी। वहीं, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) राजेंद्र नगर से चलकर नई दिल्ली सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी।

लखनऊ मेल से जाने वालों के लिए भी बदलाव

लखनऊ से नई दिल्ली आने वाली लखनऊ मेल (12229) गाजियाबाद स्टेशन पर सुबह 6:01 बजे पहुंचेगी और 6:03 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन नई दिल्ली सुबह 7 बजे पहुंचेगी। यात्रियों को नए समय के अनुसार स्टेशन पहुंचने की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

वैशाली, विक्रमशिला और रीवा एक्सप्रेस का नया समय

वैशाली एक्सप्रेस (15565) ललितग्राम से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन सुबह 6:45 बजे पहुंचेगी। भागलपुर से आनंद विहार आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367) सुबह 7:35 बजे पहुंचेगी। वहीं, रीवा से आनंद विहार आने वाली रीवा एक्सप्रेस (12427) का आनंद विहार पहुंचने का समय सुबह 6:55 बजे निर्धारित किया गया है।

प्रयागराज और कैफियत एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव

प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस (12417) सुबह 7:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, आजमगढ़ से दिल्ली आने वाली कैफियत एक्सप्रेस (12225) सुबह 7:25 बजे दिल्ली पहुंचेगी। त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नए समय की जानकारी रखना जरूरी होगा।

आनंद विहार-प्रयागराज हमसफर अब 11:15 बजे चलेगी

आनंद विहार से प्रयागराज जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस (22438) के समय में भी बदलाव किया गया है। 29 अक्टूबर से यह ट्रेन आनंद विहार से रात 11:15 बजे रवाना होगी। पहले इसके चलने का समय रात 10:35 बजे था। ट्रेन कानपुर सेंट्रल सुबह 4:10 बजे पहुंचेगी और 4:15 बजे रवाना होगी। प्रयागराज जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 7:55 बजे निर्धारित किया गया है।

पूर्वा एक्सप्रेस के यात्रियों को भी रखना होगा ध्यान

दिल्ली और हावड़ा के बीच चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस की कुछ सेवाओं में भी बदलाव किया गया है। निर्धारित तारीखों पर ट्रेन के शुरुआती या आखिरी स्टेशन में बदलाव हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को घर से निकलने से पहले टिकट पर दर्ज स्टेशन और ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए।

टिकट और ट्रेन की स्थिति देखकर ही निकलें

दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। ऐसे में समय में बदलाव के कारण यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए सफर से पहले अपनी ट्रेन का नया समय और स्टेशन की जानकारी जांच लेना बेहतर होगा।

Read More:

Instagram Long Video: अब इंस्टाग्राम पर भी अपलोड होंगे 90 मिनट तक के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी में मेटा! टेस्टिंग शुरू

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments