HomeBreaking Newsसड़कों पर दिखी नई टोयोटा फॉर्च्यूनर, बोल्ड लुक, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS...

सड़कों पर दिखी नई टोयोटा फॉर्च्यूनर, बोल्ड लुक, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS के साथ इस साल होगी एंट्री

जापानी ऑटोमेकर टोयोटा की सबसे लोकप्रिय प्रीमियम एसयूवी फॉर्च्यूनर के नए जनरेशन मॉडल की पहली झलक सामने आ गई है। कंपनी द्वारा ग्लांजा के अपडेट और इनोवा हायक्रॉस की टेस्टिंग के बाद अब नई फॉर्च्यूनर को थाईलैंड की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। लीक हुई स्पाई तस्वीरों के अनुसार, यह एसयूवी पूरी तरह कैमोफ्लॉज से ढकी हुई थी, लेकिन इसके फ्रंट डिजाइन, ग्रिल और बॉडी प्रोफाइल की कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। यह कार अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा बोल्ड और आक्रामक अवतार में नजर आएगी।

हाइलक्स जैसा आक्रामक फ्रंट और मॉडर्न केबिन

नई टोयोटा फॉर्च्यूनर का फ्रंट लुक काफी हद तक कंपनी की हाल ही में पेश की गई नेक्स्ट-जनरेशन हाइलक्स से प्रेरित है। इसमें मेश पैटर्न वाली बड़ी सेंट्रल ग्रिल, शार्प हेडलैंप्स और हॉरिजॉन्टल अरेंजमेंट दिया गया है। साइड प्रोफाइल में मस्कुलर व्हील आर्च, मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स, बड़ा बोनट और बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिलता है। इंटीरियर की बात करें तो केबिन में नया मॉडर्न डैशबोर्ड, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ मिलने की पूरी उम्मीद है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ADAS मॉड्यूल भी शामिल किया जा सकता है।

2.8-लीटर इंजन और भारत में लॉन्च टाइमलाइन

पावरट्रेन की बात करें तो नई फॉर्च्यूनर में पहले की तरह ही दमदार 2.8-लीटर डीजल इंजन बरकरार रखा जा सकता है। यह नई एसयूवी उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जिस पर हाइलक्स को बनाया गया है। भारत में इस लोकप्रिय एसयूवी को 2027 में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इससे पहले टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी 7-सीटर इनोवा हायक्रॉस के अपडेटेड मॉडल को इस साल दिसंबर में पेश कर सकती है।

 

READ MORE: पाकिस्तान में सियासी भूचाल, विपक्षी नेता ने शहबाज सरकार को बताया ‘फर्जी’, सेना को दी दायरे में रहने की चेतावनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments