HomeBreaking Newsपाकिस्तान में सियासी भूचाल, विपक्षी नेता ने शहबाज सरकार को बताया 'फर्जी',...

पाकिस्तान में सियासी भूचाल, विपक्षी नेता ने शहबाज सरकार को बताया ‘फर्जी’, सेना को दी दायरे में रहने की चेतावनी

पाकिस्तान में सेना के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव और सरकार के फैसलों को लेकर सियासत गरमा गई है। जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) के प्रमुख और वरिष्ठ विपक्षी नेता मौलाना फजलुर रहमान ने मुल्तान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार को ‘फर्जी सरकार’ और ‘ताकतहीन शासक’ करार दिया है। उन्होंने मौजूदा सरकार के चुनावी जनादेश पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि सेना, नौकरशाही और चुनी हुई संस्थाओं को अपने तय संवैधानिक दायरे के भीतर रहकर ही काम करना चाहिए।

खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर शासन का विरोध

फजलुर रहमान का यह तीखा हमला खैबर पख्तूनख्वा में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की प्रांतीय सरकार को हटाए जाने के बाद आया है। बीते 11 अक्टूबर को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ कैबिनेट की सिफारिश पर राज्य में आपातकाल और गवर्नर शासन लागू कर दिया था। फजलुर रहमान ने इस कदम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर सीधा प्रहार बताया। उन्होंने राष्ट्रपति जरदारी और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पर संसदीय राजनीति को कमजोर करने का आरोप लगाया।

मरियम नवाज का पलटवार और सेना का बचाव

मौलाना फजलुर रहमान के इस बयान पर पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सेना प्रमुख फील्ड मार्शल जनरल असीम मुनीर और सैन्य नेतृत्व पर की गई टिप्पणियों से हर देशभक्त नागरिक आहत हुआ है। मरियम नवाज ने फजलुर रहमान पर आरोप लगाया कि वे खैबर पख्तूनख्वा में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों का जवाबदेही तय करने के बजाय उनका राजनीतिक बचाव कर रहे हैं। इस जुबानी जंग से पाकिस्तान का राजनीतिक संकट और गहरा गया है।

 

READ MORE: कभी मिथिला रॉय तो कभी खालिदा बेगम…, ऑनलाइन शॉपिंग ने खोल दी बांग्लादेशी महिला की पोल!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments