HomeBreaking Newsराजस्थान निकाय चुनाव 2026 : पहले चरण में 57 लाख से ज्यादा...

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : पहले चरण में 57 लाख से ज्यादा मतदाता, जयपुर में 1 बजे तक 60.44% मतदान

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए बुधवार, 9 सितंबर को मतदान जारी है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। राज्य के 39 जिलों में 162 नगरीय निकायों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चरण में 5,425 वार्डों के लिए 20 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं और 57 लाख से ज्यादा मतदाता उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। मतदान के दौरान कई जगह लंबी कतारें देखने को मिलीं, जबकि कुछ बूथों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत और हंगामे की शिकायत भी सामने आई।

सुबह 10 बजे तक कई इलाकों में मतदान

सुबह 10 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक धौलपुर के सैपऊ में सबसे ज्यादा 48.87 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। हनुमानगढ़ के टिब्बी में 34.59 फीसदी, अजमेर के नसीराबाद में 36.87 फीसदी, श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में 33.56 फीसदी और पाली के सोजत रोड में 29.84 फीसदी वोटिंग हुई। साथ ही जयपुर में 1 बजे तक 60.44% मतदान हुआ है।

टोंक की पांच निकायों में कुल 24.02 फीसदी मतदान दर्ज हुआ, जबकि चित्तौड़गढ़ में 15 फीसदी से ज्यादा और सिरोही के मंडार में 29.71 फीसदी मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी रहीं।

हालांकि कुछ स्थानों पर मतदान प्रक्रिया को लेकर शिकायतें भी सामने आईं। श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर, राजसमंद के नाथद्वारा, सीकर के फतेहपुर और जालोर के वार्ड नंबर 34 में फर्जी मतदान के आरोप और हंगामे की सूचना मिली। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

ईवीएम खराबी से कुछ बूथों पर रुका मतदान

अलवर, बीकानेर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ समेत कुछ जिलों में ईवीएम में तकनीकी खराबी की वजह से मतदान कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मशीनों की जांच की और खराबी दूर करने के बाद कई स्थानों पर मतदान दोबारा शुरू कराया।

पहले चरण में चार नगर निगम बीकानेर, अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा शामिल हैं। इसके अलावा 24 नगर परिषद और 134 नगरपालिकाओं में भी मतदान हो रहा है। कुछ वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। चुनाव कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण की वोटिंग 11 सितंबर को प्रस्तावित है।

दूसरे चरण में जयपुर समेत बड़े शहरों में मतदान

दूसरे चरण में जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और पाली नगर निगमों में मतदान होगा। इसके साथ किशनगढ़, पुष्कर, टोंक, मालपुरा, जैतारण, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, सांचौर, बालोतरा, फलोदी, दौसा, डीग, अलवर क्षेत्र की कई नगरपालिकाओं समेत बड़ी संख्या में अन्य निकाय शामिल हैं।

Read More

Bhadrapada Amavasya 2026: 10 या 11 सितंबर? जानें पितरों के तर्पण-श्राद्ध की सही तारीख और स्नान-दान का मुहूर्त

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments