ओडिशा के बालासोर जिले में उस समय हैरानी फैल गई, जब जंगल के पास एक साथ पांच ओरंगुटान दिखाई दिए। ये जानवर भारत के जंगलों में प्राकृतिक रूप से नहीं पाए जाते। ग्रामीणों ने जब पहली बार इन्हें देखा तो वे पहचान नहीं सके और सूचना वन विभाग तक पहुंचाई। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने सभी पांचों ओरंगुटानों को सुरक्षित पकड़ लिया। अब उनके स्वास्थ्य की जांच के साथ यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये जानवर बालासोर के जंगल तक पहुंचे कैसे।
गांव के पास दिखे तो जुटी लोगों की भीड़
पांचों ओरंगुटान भोगराई ब्लॉक के बडापाही गांव के नजदीक बिचित्रपुर वन क्षेत्र में दिखाई दिए थे। सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ी। अलग तरह के जानवर देखकर उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। कुछ ही समय में यह बात पूरे इलाके में फैल गई और लोग जंगल के पास पहुंचने लगे। कई लोगों ने मोबाइल फोन से इन जानवरों के फोटो और वीडियो भी बनाए। फुटेज स्थानीय स्तर पर फैलने के बाद वन अधिकारियों को मामले की जानकारी मिली। उदयपुर वन रेंजर संजय मोहंती की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सभी पांच ओरंगुटानों को पकड़कर उदयपुर वन कार्यालय लाया गया है।
ओडिशा के जंगल में कैसे पहुंचे 5 ओरंगुटान? भारत में कहीं नहीं पाए जाते
ओडिशा के बालासोर जिले में मंगलवार को ओरंगुटान जैसे दिखने वाले 5 जानवर नजर आए। वन विभाग ने इन्हें रेस्क्यू कर लिया है और इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश कर रहा है कि वे यहां तक कैसे पहुंचे।
जानवरों के लिए काम… pic.twitter.com/QEmphKst4B
— RT Hindi (@RT_hindi_) September 8, 2026

