‘मिशन क्लीन पंजाब’(Mission Clean Punjab) के तहत नंगल शहर में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान का चौथा दिन वार्ड नंबर 12 के नाम रहा। नगर परिषद की टीम ने वार्ड के अलग-अलग हिस्सों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम किया। इस अभियान में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी नगर परिषद की टीम के साथ मौजूद रहे और सफाई कार्यों की अगुवाई की। सफाई अभियान के दौरान केवल सड़कों और आसपास के इलाकों की सफाई पर ही ध्यान नहीं दिया गया बल्कि वार्ड के लोगों से भी बातचीत की गई।
मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझाव भी लिए। इस दौरान लोगों से शहर को साफ रखने में सहयोग देने की अपील की गई। अभियान का उद्देश्य सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी है।
आयोजित होगी सफाई प्रतियोगिता
मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि नंगल के वार्डों के बीच जल्द ही एक विशेष सफाई प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें जिन वार्डों में सबसे बेहतर सफाई व्यवस्था देखने को मिलेगी, वहां के पार्षद और स्थानीय निवासियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस पहल का मकसद वार्ड स्तर पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा करना और लोगों को अपने आसपास का वातावरण साफ रखने के लिए प्रेरित करना है।
स्वच्छ नंगल के लिए जनभागीदारी जरूरी
मंत्री ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना सिर्फ सरकार या नगर परिषद का काम नहीं है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी से नंगल को और सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे। ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के जरिए प्रशासन का जोर सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ लोगों को इस अभियान से जोड़ने पर भी है।
हरियाणा के पलवल जिले में मंगलवार तड़के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे(KMP Expressway) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़े...
[…] […]