अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय के बाहर गुरुवार को एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। घटना के समय उसके हाथ में तिब्बती झंडा था। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही जांच
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने मृतक की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
🇺🇸: Protester with Tibetan Flag Sets Himself on Fire Outside UN Headquarters in NYC
On July 2, 2026, a man set himself on fire outside the United Nations headquarters in Manhattan, New York City, in an apparent protest.
He was captured on UN surveillance planting a Tibetan flag… pic.twitter.com/bAxWneUQ26
— World In Last 24hr (@world24x7hr) July 3, 2026
UN के कामकाज पर नहीं पड़ा असर
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब दिनभर की आधिकारिक बैठकें समाप्त हो चुकी थीं। इसलिए इस घटना का UN के नियमित कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मृतक की पहचान लोबगा रांगजेन के रूप में की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह करीब 20 वर्षों से अमेरिका में रह रहा था। हालांकि, इस पहचान की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटनास्थल से मिले तिब्बत समर्थक पर्चे
लोगों के अनुसार, व्यक्ति ने पारंपरिक बौद्ध भिक्षु जैसे वस्त्र पहन रखे थे। उसने पहले फुटपाथ पर तिब्बती झंडा रखा और फिर खुद को आग लगा ली। आग लगने के कुछ ही समय बाद वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। मौके से “China Out of Tibet” (तिब्बत से चीन बाहर जाए) लिखे पर्चे भी बरामद हुए हैं।
Read More

