HomeBreaking Newsसोशल मीडिया पर वायरल दावा PNB, SBI और केनरा बैंकों का होगा...

सोशल मीडिया पर वायरल दावा PNB, SBI और केनरा बैंकों का होगा विलय, PIB ने बताई सच्चाई 

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने देश के तीन बड़े सरकारी बैंकों SBI, PNB और केनरा बैंक Canara Bank के विलय को मंजूरी दे दी है। इस दावे के सामने आने के  बाद लाखों बैंक ग्राहकों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई है। हालांकि, सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी ने इस वायरल दावे की सच्चाई बताई है।

किन बैंकों के नाम का किया जा रहा है दावा?

वायरल पोस्ट में कहा गया है कि देश के तीन प्रमुख सरकारी बैंक SBI, PNB और Canara Bank को एक साथ मिलाया जाएगा। इनमें SBI देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जबकि PNB और Canara Bank भी प्रमुख सरकारी बैंकों में शामिल हैं।

PIB Fact Check ने बताई सच्चाई

सरकार की फैक्ट-चेक इकाई PIB Fact Check ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट जारी कर इस दावे का खंडन किया है। एजेंसी ने वायरल तस्वीर साझा करते हुए उस पर स्पष्ट रूप से “FAKE” लिखा और कहा कि सरकार ने इन तीनों बैंकों के विलय से जुड़ा कोई फैसला नहीं लिया है।

सरकार ने क्या कहा?

PIB के अनुसार, भारत सरकार ने SBI, PNB और Canara Bank के विलय के किसी भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पूरी तरह मनगढ़ंत है और उसका किसी सरकारी आदेश या विश्वसनीय समाचार स्रोत से कोई संबंध नहीं है।Read More

कभी नहीं भूल सकते मदद… भारत के ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ पर वेनेजुएला के लोगों ने किया धन्यवाद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments