उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में चार वर्षीय मासूम बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में गई थी, लेकिन रात में अचानक लापता हो गई। अगली सुबह उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर मिला। पुलिस के शुरुआती जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है।
शादी समारोह से अचानक हुई थी लापता
यह भयावह घटना जफराबाद थाना क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार, बच्ची अपनी मां के साथ रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आई थी। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच वह अचानक गायब हो गई। शुरुआत में परिवार को लगा कि बच्ची आसपास कहीं सो गई होगी या खेल रही होगी, लेकिन सुबह तक उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और परिवार के लोगों ने मिलकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
जौनपुर में शादी समारोह से लापता हुई थी मासूम बच्ची, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका https://t.co/5iqib9dfZM via @mhone_news #jaunpur #UPNews #LatestNews @jaunpurpolice
— MH ONE NEWS (@mhone_news) June 29, 2026
300 मीटर दूर मिला शव
तलाशी के दौरान बच्ची का शव घर से करीब 300 मीटर दूर जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों के बीच गुस्से का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि सुबह डायल 112 पर चार वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने परिजनों के साथ मिलकर तलाश की, जिसके दौरान बच्ची का शव मिला। उन्होंने बताया कि पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई और मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
Read More
जयपुर में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

