HomeBreaking Newsसपा कट्टा बनाती थी, हम ब्रह्मोस मिसाइल... पीलीभीत में CM योगी ने...

सपा कट्टा बनाती थी, हम ब्रह्मोस मिसाइल… पीलीभीत में CM योगी ने किया 569 करोड़ की रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में 569 करोड़ रुपये की लागत वाली 66 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के साथ-साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला।

‘विस्थापितों को मिला नया जीवन’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि करीब 55-56 साल पहले बांग्लादेश से निकाले गए हिंदू, बौद्ध और जैन परिवारों को अब नागरिकता मिल चुकी है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब इन लोगों को बाहरी नहीं कहा जा सकता। उन्हें नया जीवन मिला है और नागरिकता प्रमाणपत्र के साथ उनका सम्मान भी लौटा है।”

‘कांग्रेस की वजह से हुआ देश का विभाजन’

CM योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता की लालसा के कारण देश का विभाजन हुआ। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस चाहती तो जिन्ना अपनी मौत मर जाता, लेकिन भारत का विभाजन नहीं होता।

‘सपा बनाती थी कट्टा, हम बना रहे हैं ब्रह्मोस

CM योगी ने कानून व्यवस्था और रक्षा उत्पादन को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। सपा के लोग कट्टा बनाते थे, जिससे व्यापारियों और गरीबों को लूटा जाता था। हमारी ब्रह्मोस मिसाइल जब दागी जाती है तो पाकिस्तान तक उसकी गूंज सुनाई देती है।”

Read More

श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए पंजाब सरकार के मंत्री-विधायक, जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने बेअदबी कानून में संशोधन के लिए दिया 1 महीने का समय…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments