HomeBreaking Newsश्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए पंजाब सरकार के मंत्री-विधायक,...

श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेश हुए पंजाब सरकार के मंत्री-विधायक, जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने बेअदबी कानून में संशोधन के लिए दिया 1 महीने का समय…

पंजाब में बेअदबी कानून को लेकर चल रही चर्चा के बीच राज्य सरकार के सभी मंत्री और विधायक श्री अकाल तख्त साहिब(Sri Akal Takht Sahib) के समक्ष पेश हुए। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने कानून से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपना-अपना पक्ष रखा। आज के दिन SGPC की मंत्रियों के साथ खास भेंट का अहम उद्देश्य बेअदबी कानून से संबंधित पक्षों की बात सुनना और आगे की दिशा तय करना था।

सभी पक्षों की बातें सुनने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब(SGPC) के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि बेअदबी कानून से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक संशोधन किए जाएं। उन्होंने राज्य सरकार को इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक महीने का समय दिया है। उनका कहना था कि कानून ऐसा होना चाहिए जो समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए न्याय और संतुलन बनाए रखे।

बातचीत के जरिए समाधान पर दिया जोर  

जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने सभी पक्षों को सुनने के बाद सहमति जताते हुए सबसे अपील की कि सभी पक्षों से आपसी बातचीत और सहमति के जरिए ही किसी समाधान तक पहुंचा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर टकराव का रास्ता ही अपनाना मुख्य तौर पर सही है। उनका मानना है कि इसको लेकर सभी संबंधित पक्ष मिलकर ऐसा समाधान निकाल सकते हैं जो समाज के हित में हों।

अंत में जत्थेदार ने कही ये बात  

बैठक के अंत में जत्थेदार ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से दिए गए निर्देशों का सभी सम्मान करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्धारित समय के भीतर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और कानून से जुड़े मुद्दों का समाधान आपसी सहयोग और समझदारी के साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : 5 साल पहले हुआ निकाह, मामूली विवाद पर पति ने दिया ट्रिपल तलाक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments