HomeBreaking Newsनोएडा की सोसाइटी में 21वें मंजिल पर लगी भीषण आग, CM योगी...

नोएडा की सोसाइटी में 21वें मंजिल पर लगी भीषण आग, CM योगी ने तुरंत पहुंचने के लिए दिए निर्देश

दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह एक हाईराइज सोसाइटी में भी भीषण आग लग गई। यह घटना नोएडा सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी की है। जहां एक टावर की 21वें मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक अच्छ बात ये है कि इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

AC ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग 21वें मंजिल पर स्थित एक फ्लैट की बालकनी में लगे एसी में विस्फोट होने से लगी। कुछ ही मिनट में देखते ही देखते आग ने पास के एक अन्य फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया। टावर से उठता धुआं देखकर लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आसपास के फ्लैट खाली कराए।

6 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि ऊंचाई पर आग लगने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। बता दें कि घटनास्थल पर नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

CM योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई जाए, हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए और अगर कोई घायल हो तो उसके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में AC ब्लास्ट को आग की वजह माना जा रहा है।

Read More

हमारे मंत्री और विधायक श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे और सरकार की स्थिति स्पष्ट करेंगे – CM मान

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments