HomeBreaking Newsपवित्र गुफा में हुई बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा, 3 जुलाई से...

पवित्र गुफा में हुई बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा, 3 जुलाई से श्री अमरनाथ जी की यात्रा होगी शुरू

श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यात्रा से पहले सरकार और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज सोमवार को पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) समेत बोर्ड के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

प्रशासन ने इस यात्रा से जुड़े सभी सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके ठहरने, स्वास्थ्य, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

LG ने श्रद्धालुओं से की यात्रा में शामिल होने की अपील

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए यात्रा में शामिल होने की भी अपील की है।

Read More

पीलीभीत और मुरादाबाद दौरे पर CM योगी, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments