HomeBreaking Newsअम्फान राहत कोष में ₹238 करोड़ घोटाले का आरोप, BJP नेता ने...

अम्फान राहत कोष में ₹238 करोड़ घोटाले का आरोप, BJP नेता ने TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

 पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल के बीच BJP नेता अभिजीत दास बॉबी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी पर अम्फान चक्रवात राहत कोष में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। डायमंड हार्बर के बिष्णुपुर थाने में दी गई 17 पन्नों की शिकायत में राहत राशि के वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का दावा किया गया है।

57 करोड़ रुपये के वितरण पर सवाल

भाजपा नेता अभिजीत दास बॉबी ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिष्णुपुर के दो ब्लॉकों में करीब 57 हजार लाभार्थियों के बीच 57.86 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की गई, जिसमें कई संदिग्ध और डुप्लीकेट प्रविष्टियां सामने आई हैं। शिकायत में एक ही मोबाइल नंबर और बैंक खाते के जरिए कई लाभार्थियों को भुगतान किए जाने और एक ही पते से कई लोगों को लाभार्थी दिखाने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

238 करोड़ रुपये के घोटाले की आशंका

अभिजीत दास बॉबी ने दावा किया कि पूरे डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के आंकड़ों के आधार पर करीब 238 करोड़ रुपये के राहत घोटाले की आशंका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहत राशि का बड़ा हिस्सा तृणमूल नेतृत्व और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से हड़प लिया गया। शिकायत में तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की जांच की भी मांग की गई है।

SIT और ED जांच की मांग

भाजपा नेता अभिजीत दास बॉबी ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने, पूरे खर्च का फॉरेंसिक ऑडिट कराने और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र के अन्य थानों में भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज कराई जाएंगी। शिकायत में दावा किया गया है कि राहत पोर्टल पर उपलब्ध दस्तावेजों में हजारों आवेदनों के “Recommended By” कॉलम में अभिषेक बनर्जी और उनके कार्यालय का नाम दर्ज है। भाजपा का आरोप है कि इससे राहत वितरण प्रक्रिया में उनके कार्यालय की भूमिका पर सवाल खड़े होते हैं।

Read More

देहरादून में एक हिंदू युवक की हत्या, इंटरनेट सेवा बंद…पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments