HomeBreaking News26 साल पुरानी बंद पानी की टंकी बनी मुसीबत, रील बनाने चढ़े...

26 साल पुरानी बंद पानी की टंकी बनी मुसीबत, रील बनाने चढ़े बच्चे 16 घंटे फंसे, देवदूत बनकर रेस्क्यू करने पहुंचा हेलीकॉप्टर

सिद्धार्थनगर में रील(Reels) बनाने का शौक एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। कांशीराम आवास कॉलोनी में 60 फीट ऊंची और करीब 26 साल से बंद पड़ी पानी की टंकी पर पांच लड़के चढ़ गए थे। बताया जा रहा है कि सभी वहां वीडियो बनाने पहुंचे थे। लेकिन जब वे नीचे उतरने लगे तभी टंकी की पुरानी सीढ़ी टूट गई जिससे तीन युवक नीचे गिर पड़े। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी दो युवक किसी तरह लोहे की रॉड पकड़कर टंकी पर ही फंस गए।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। दलदल और खराब रास्ते की वजह से राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं। पहले हाइड्रोलिक क्रेन मंगाई गई लेकिन वह भी मौके तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद करीब 120 मीटर लंबी अस्थायी सड़क बनाई गई लेकिन बारिश शुरू होने से ऑपरेशन बीच में रोकना पड़ा। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने सेना की मदद ली।

हेलीकॉप्टर ने 2 बच्चों को सुरक्षित उतारा

रविवार सुबह करीब 5:20 बजे भारतीय वायुसेना का MI-17 V5 हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा और टंकी पर फंसे दोनों लड़कों को सुरक्षित नीचे उतारा। दोनों करीब 16 घंटे तक ऊंचाई पर फंसे रहे। जानकारी के मुताबिक, यह पानी की टंकी पिछले 26 साल से बंद और काफी जर्जर हालत में थी लेकिन वहां कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे स्टंट की गंभीरता को उजागर कर दिया है, जिसमें एक मासूम की जान चली गई और पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन घंटों तक चुनौती बना रहा।

यह भी पढ़ें : आरा में ठेले पर लिटाकर घायल पहुंचा अस्पताल, तड़पता रहा लेकिन नहीं पहुंची एंबुलेंस…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments