HomeBreaking News319 दिन बाद खत्म हुआ धरना, CM सैनी के आश्वासन पर माने...

319 दिन बाद खत्म हुआ धरना, CM सैनी के आश्वासन पर माने ग्रामीण…

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(CM Saini) शनिवार दोपहर गांव गोकलपुर पहुंचे जहां उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित भंडारे और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उनके साथ मंत्री राव नरबीर सिंह और पूर्व विधायक रणधीर कापड़ीवास भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के विरोधी खेमे का माना जाता है, इसलिए इस कार्यक्रम को राजनीतिक नजर से भी देखा जा रहा है।

धरना स्थल पर पहुंचे CM सैनी 

गोकलपुर जाने से पहले मुख्यमंत्री रामगढ़-भगवानपुर में चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने यहां स्टेडियम, आयुर्वेदिक कॉलेज समेत अन्य मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने 319 दिनों से जारी अपना धरना खत्म करने का फैसला लिया। यह आंदोलन गांव में 200 बेड के सरकारी अस्पताल की मांग को लेकर शुरू किया गया था।

आंदोलन में महिलाओं की भी दिखी भागीदारी

ग्रामीणों का कहना था कि जलघर के लिए जमीन देने के बदले उन्हें अस्पताल बनाने का वादा किया गया था, लेकिन बाद में इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी मुद्दे को लेकर वे कई बार जिला मुख्यालय और रामपुरा हाउस तक विरोध प्रदर्शन कर चुके थे। इस लंबे आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी भी खास तौर पर देखने को मिली।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का चुनावी कार्यक्रम भी तय है। वे सैनी स्कूल में ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद धारूहेड़ा में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी अजय जांगड़ा के समर्थन में प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें : बंगाल चुनाव पर EC का सख्त कदम, 165 काउंटिंग ऑब्जर्वर के साथ 77 पुलिस…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments